नशीली टैबलेट व कफ सिरप की तस्करी पकड़ी, कार चालक फरार

फारबिसगंज (बिहार)। नशीली टैबलेट व कफ सिरप को तस्करी कर कार में ले जाया जा रहा था। फारबिसगंज पुलिस ने इसे मौके से पकड़ लिया। हालांकि, वाहन चालक फरार हो गया है।

यह है मामला

फारबिसगंज पुलिस को नशीली दवा की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के एफसीआई चौक के समीप छापामारी कर कार में भरी 2200 बोतल कोडिनयुक्त कफ सिरप व 28,320 पीस नशीली टैबलेट को जब्त कर लिया। इस वाहन का चालक मौके से फरार हो गया।

नशीली दवा बरामद किये जाने के बाद आदर्श थाना फारबिसगंज में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने इसकी जानकारी दी। साहा ने बताया कि देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडिनयुक्त कफ सिरप व नशीला टैबलेट की बड़ी खेप फारबिसगंज शहर में प्रवेश करने वाली है।

एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने एक विशेष छापामारी दल का गठन किया। पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस बलों ने एफसीआई चौक वार्ड संख्या 04 निवासी उमेश सरदार पिता सिद्दी सरदार के दरवाजे पर खड़ी कार बीआर 11 पीबी 5457 की तलाशी ली। इसमें 2200 कोडिनयुक्त कफ सिरप व 28,320 नशीला टैबलेट को वाहन सहित जब्त कर लिया गया।

वहीं मौके पर से जब्त उक्त चार चक्का वाहन का चालक उमेश सरदार पिता सिद्दी सरदार फरार हो गया। जब्त कफ सिरप,नशीली टैबलेट की वाहन सहित अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 27 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

एसडीपीओ ने बताया कि फरार चालक एफसीआइ चौक वार्ड संख्या 04 फारबिसगंज निवासी उमेश सरदार पिता सिद्दी सरदार व उक्त वाहन के मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। फिलहाल पुलिस फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 14 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 14 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 17 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट