औषधि विभाग की मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दवाओं के सैंपल लिए

फर्रुखाबाद। औषधि विभाग की टीम ने कई मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की है और दवाओं के सैंपल लिए हैं। कई दवा दुकानदारों को अनियमितता पाए जाने पर नोटिस भी दिए गए हैं।

यह है मामला

जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने शहर में कई दवा दुकानों पर जांच अभियान चलाया। दवा दुकानों पर कई प्रकार की कमियां मिली। ड्रग इंस्पेक्टर ने भूसामंडी स्थित शिवा मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। मेडिकल स्टोर में दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल लिए। जांच में पता चला कि दवा दुकानदार की ओर से बिक्री रिकार्ड नियमित जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही शेडयूल एच-1 औषधि का रजिस्टर भी तैयार नहीं मिला। इसके चलते फर्म को कारण बताओ नोटिस सौंपा गया है।

नेहा मेडिकल स्टोर पर नहीं मिला फार्मासिस्ट

इसी क्रम में घोड़ानखास के भैरवी मेडिकल स्टोर और नेहा मेडिकल स्टोर पर भी छापेमारी की गई। दोनों मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी दवाओं को रखने के लिए अलग जगह निर्धारित नहीं थी। इस पर दोनों ही दवा दुकानदारों को सचेत किया गया। नेहा मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट कार्यरत नहीं पाया गया। दोनों ही फर्मों को कमियों के मद्देनजर कारण बताओ नोटिस थमाए गए है।

फर्म के संचालकों को दवाओं की बिक्री के रजिस्टर भी आवश्यक रूप से जारी करने की हिदायत दी गयी है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि दवा दुकानों का निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेगा। दुकानों से जो दवाओं के सैंपल लिए हैं ,उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 9 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 17 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा