फूड प्वाइजनिंग से एक की मौत और 150 लोग बीमार

सहारनपुर (उप्र)। फूड प्वाइजनिंग से एक की मौत और 150 लोगों के बीमार होने का समाचार है। नानौता कस्बे में शिया समुदाय की महिलाओं, बच्चों सहित 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें 55 वर्षीय शबी हैदर की मौत हो गई। नगर में बड़ी संख्या में फूड प्वाइजनिंग से ग्रस्त लोगों को सीएचसी सहित निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को गंभीर हालत के कारण सहारनपुर व अन्य जगह ले जाया गया है।

यह है मामला

शनिवार को नगर की सभी इमाम बारगाहों तथा घरों में मजलिसों का आयोजन हो रहा था। मजलिस के बाद घरों में खाने-पीने का भी प्रबंध था। इसी बीच देर रात कुछ लोगों व बच्चों को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत होने लगी। उनका उपचार परिजनों द्वारा नगर में आसपास के निजी चिकित्सकों में कराया जा रहा था। मोहल्ला शेखजादगान निवासी शबी हैदर (55) को हालत खराब होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर चंडीगढ़ हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई।

इसी दौरान नगर में शिया समुदाय के महिलाओं, पुरुषों तथा बच्चों के फूड प्वाइजनिंग के मामले बढ़ने लगे। फूड प्वाइजनिंग के कारण शबी हैदर की मौत की खबर मिलते ही लोगों में दहशत फैल गई। देखते ही देखते रात 1 बजे तक नगर में शिया समुदाय के महिलाओं व बच्चों सहित करीब 150 से अधिक लोग फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आ गए। लगातार बढ़े फूड प्वाइजनिंग के मामलों से लोगों में अफरातफरी मच गई।

बीमार लोगों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य निजी अस्पताल व चिकित्सकों पास भर्ती कराया गया। जहां कुछ लोगों को हालत खराब होने के कारण जिले के सरकारी व निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि अभी तक फूड प्वाइजनिंग के कारण का पता नहीं लग पाया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व के दूध में बर्फ डालकर पीने व कुछ गलत खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। गर्मी के मौसम में बासी व भारी खाना खाने से भी फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।

Related Posts

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

नई दिल्ली। डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकने वाली नई दवा बनेगी। एम्स के वैज्ञानिकों ने इस पर शोध मकिया है। उन्होंने पता लगाया कि शरीर में…

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 12 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 13 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत