आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों के लिए लाइसेंसिंग विंडो शुरू

नई दिल्ली। आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों के लिए लाइसेंसिंग विंडो शुरू कर दी गई है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) ने अपने पोर्टल पर आयुर्वेद आहार उत्पादों के लिए एक समर्पित लाइसेंसिंग और रजिस्ट्रेशन विंडो शुरू की है।

यह है मामला

देशभर के आयुर्वेदिक निर्माता अब पारंपरिक आयुर्वेदिक खाद्य पदार्थों के उत्पादन लाइसेंस के लिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे। अधिकारी ने बताया कि आयुर्वेद आहार के लिए इस क्षेत्र को औपचारिक और सुव्यवस्थित बनाना है। पारंपरिक नुस्खों को समकालीन खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों के साथ व्यवस्थित करना है। यह कदम इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के लिए खाद्य और आयुर्वेद उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए बनाया गया है।

आयुर्वेद आहार का अर्थ है नियमों की अनुसूची ए के अंतर्गत सूचीबद्ध आयुर्वेद की प्रामाणिक पुस्तकों में दिए गए विधि के मुताबिक व्यंजनों या कंपोनेंट्स के अनुसार तैयार किया गया भोजन। इसमें अन्य वानस्पतिक कंपोनेंट्स वाले उत्पाद शामिल हैं। हालांकि, इसमें आयुर्वेदिक औषधियां या औषधीय उत्पाद, सौंदर्य प्रसाधन, मादक पदार्थ शामिल नहीं हैं। यह रेगुलेशन व्यक्तिगत पोषण के मूल आयुर्वेदिक सिद्धांत पर आधारित है।

इन पारंपरिक योगों के मानकीकरण से खाद्य और आयुर्वेद उद्योगों के विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। उद्योग के लिए एफएसएसएआई ने 91 अनुमोदित आयुर्वेद आहार व्यंजनों की सूची पहले ही प्रकाशित कर दी है। इस कदम से उद्योग के हितधारकों और सार्वजनिक स्वास्थ्य दोनों को लाभ होगा।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 4 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन