त्रिपुरा (अगरतला)। प्रतिबंधित कफ सिरप की मालगाड़ी से तस्करी पकड़ी गई है। जिरानिया रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से 2 करोड़ की प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की है।
यह है मामला
पुलिस ने बताया कि यह बरामदगी गुरुवार शाम 4.30 बजे शुरू हुई। शुक्रवार को सुबह तक तलाशी अभियान चलाया गया। इसे विभागीत स्तर पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस बल, सीमा शुल्क विभाग और विशेष कार्य बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया था। छापेमारी के दौरान जिरानिया रेलवे स्टेशन पर दो मालगाडिय़ों के डिब्बों में तलाशी ली। इनसे प्रतिबंधित एस्क्यूफ सिरप (प्रत्येक 100 मिलीलीटर) की 90,000 बोतलें बरामद कीं हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।