मेडिकल स्टोर पर मिली सरकारी दवाएं, सील कर एंटीबायोटिक जब्त

आगरा। मेडिकल स्टोर पर कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) हास्पिटल की दवाएं मिली हैं। इसके चलते स्टोर को सील कर एंटीबायोटिक जब्त कर ली गई हैं। औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित वरदान मेडिकल एजेंसी पर छापा मारा। टीम ने ईएसआई हास्पिटल सप्लाई की 1300 एंटीबायोटिक जब्त की हैं। एंटीबायोटिक और आयरन सहित दो दवाओं के सैंपल लिए हैं। टीम ने रात में सील लगा दी, आज फिर आगे की जांच की जाएगी।

यह है मामला

सहायक औषधि आयुक्त अतुल उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय से आदेश मिले थे। फव्वारा दवा बाजार स्थित अंकुर अग्रवाल के वरदान मेडिकल एजेंसी पर दबिश दी। मैनपुरी के औषधि निरीक्षक दीपक कुमार और आगरा के औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा ने जांच की।

जांच के दौरान टीम ने सप्लाई नोट फार सेल की मुहर लगी 1300 जोस्टैन ओ टैबलेट जब्त की हैं। ये दवाएं ईएसआई हास्पिटल में मरीजों को नि:शुल्क दी जाती हैं। इसके साथ ही ओरोफर एक्सीएम आयरन टैबलेट और एंटीबायोटिक के सैंपल लिए हैं। जांच पूरी न होने पर रात में सील लगा दी। आज मेडिकल स्टोर पर दवाओं की खरीद बिक्री का रिकार्ड जांचा जाएगा। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

औषधि विभाग की टीम ने स्टोर संचालक अंकुर अग्रवाल से पूछताछ की। वह टीम को गुमराह करता रहा। इसके बाद हॉकर से दवा खरीदने की जानकारी दी है। टीम सरकारी अस्पतालों की दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले दुकानदारों की सूची तैयार कर रही है। इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। छापे के दौरान फव्वारा दवा बाजार में खलबली मची रही, थोक दवा की दुकानें बंद हो गईं। बता दें कि इन दवाओं को सरकारी अस्पताल में कार्यरत फार्मासिस्ट बिक्री करते हैं। बाजार में इन दवाओं से हास्पिटल सप्लाई की मुहर हटाकर बिक्री की जाती है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 13 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा