आदिलाबाद (तेलंगाना)। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के अवैध भंडारण का मामला सामने आया है। इस मामले में एक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

तेलंगाना ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) ने आदिलाबाद में अभियान चलाया। ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन से भरी 109 बिना लेबल वाली बोतलें जब्त कीं। इनमेंं 200 मिलीलीटर की पारदर्शी बोतलें शामिल थीं। ये कथित तौर पर मौथो अरविंद कुमार के कब्जे में थीं। अधिकारियों ने बताया कि इंजेक्शन अवैध रूप से बिक्री के लिए रखे गए थे। इनका इस्तेमाल पशुओं में दुरुपयोग के लिए किया जाना था।

बता दें कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए पशुओं को अक्सर ऑक्सीटोसिन अवैध रूप से दिया जाता है। इस अनधिकृत उपयोग से पशु स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। पशुओं में ऑक्सीटोसिन का दुरुपयोग कानून के तहत अपराध है। अधिकारयिों ने कहा कि आगे की जांच की जाएगी। सभी दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।