हैदराबाद (तेलंगाना)। झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर रेड कर दवाएं जब्त की गई हैं। ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने करीमनगर जिले में एक झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर छापा मारा। बिक्री के लिए अवैध रूप से रखी गई दवाएं जब्त कीं।
यह है मामला
ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी। अधिकारियों ने गट्टुबुथकुर गांव स्थित हीमा बिंदु फस्र्ट एड सेंटर में छापा मारा। यहां झोलाछाप डॉक्टर साई कृष्णा बिना उचित योग्यता के प्रैक्टिस कर रहा था। छापे के दौरान 73 तरह की दवाएं पाईं गई। इनमें 19 तरह की डॉक्टरों के सैंपल, एंटीबायोटिक, स्टेरॉयड, दर्द निवारक, ब्लड प्रेशर और अल्सर की दवाएं शामिल थीं।
ये सभी दवाएं बिना लाइसेंस के रखी गई थीं। छापे में सेफोटैक्सिम, सेफपोडॉक्सिम और सेफिक्सिम जैसे कई एंटीबायोटिक भी मिले। क्लिनिक में स्टेरॉयड भी मिले। ड्रग्स इंस्पेक्टर एस. उमरानी ने यह छापा मारा। डीसीए अधिकारियों ने जांच के लिए नमूने भी लिए। सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।










