मधेपुरा (बिहार)। मेडिकल स्टोरों पर रेड कर नकली दवाइयां बरामद की गई हैं। शहर से सटे चकला, श्रीपुर क्षेत्र में बिना लाइसेंस संचालित अवैध दवा कारोबारियों के यहां छापेमारी की गई। यह कार्रवाई औषधि नियंत्रण विभाग ने की।
यह है मामला
औषधि विभाग को शिकायतें मिली थी कि चकला में अवैध रूप से दवाओं की बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर मौके पर दबिश दी गई। इससे इलाके के अवैध दवा विक्रेताओं में हडक़ंप मच गया। औषधि निरीक्षक खुशी कुमारी, शशि रंजन एवं राजीव राज ने बताया कि लगभग 1 लाख 50 हजार रुपए मूल्य की दवाइयां बरामद की है। इनमें सामान्य दवाइयों के साथ भारी मात्रा में सरकारी आपूर्ति और संदिग्ध नकली दवाइयां भी मिली हंै।
अधिकारियों ने मौके से कई संदेहास्पद दवाओं के सैंपल लिए हैं। इन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










