बलरामपुर (उप्र)। नशीली दवा की नेपाल सीमा पर तस्करी पकड़ी गई है। छापेमारी में अवैध दवाओं की एक बड़ी खेप बरामद की गई। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसएसबी 9वीं बटालियन ने महादेव बांकी, खरवन बांध क्षेत्र में की।
टीम ने एक महिंद्रा पिकअप लोडर को रोका। वाहन की जांच में अल्प्राजोलाम, डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल, कफ सिरप जैसी अवैध दवाएं मिलीं। वाहन में सवार गोविंद सोनी, आकाश कुमार श्रीवास्तव और चालक कपिल जायसवाल को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामद दवाओं के कुल 35 बॉक्स थे। इनकी अनुमानित कीमत 11,47,057 रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त, पांच दवाओं के नमूने परीक्षण के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। विस्तृत जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ अभियान चला रहा है।










