सोलन (हिमाचल प्रदेश)। निमोनिया, शुगर समेत 141 दवाओं के सैंपल फेल मिले हैं। संबंधित दवा निर्माता कंपनियों को नोटिस भेजे गए हैं। इनमें अकेले हिमाचल में बनी 46 दवाइयां शामिल हैं। सोलन की 23, सिरमौर व ऊना की 11-11 और कांगड़ा की एक कंपनी का सैंपल सही नहीं मिला है। संबंधित कंपनियों को बाजार से स्टॉक वापस मंगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सीडीएसओ और राज्य प्रयोगशाला की ओर से ये सैंपल लिए गए थे। राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने कहा कि जिन कंपनियों के सैंपल फेल मिले हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग स्वयं भी इन सैंपलों की जांच करेगा।

ये दवाएं मिली फेल

बद्दी की पार्क कंपनी के निमोनिया
सेसपो फार्मास्युटिकल की दर्द
हेल्थ बायोटेक की फंगल
कालाअंब की एलेसर बायोटेक की त्वचा संक्रमण
बद्दी के हिल्लर लैब की बुखार
ऊना के स्विश गार्नियर की बीपी
नालागढ़ के लोसिस रेमिडीज कंपनी की उल्टी
पांवटा साहिब की जी लैबोरेटरी के यूरिक एसिड
बायोलेब्स की जीवाणु नाशक दवा के सैंपल फेल हुए हैं।
सोलन की फार्मा चेमको लैबोरेटरी कंपनी की सूखी खांसी
सिरमौर के मोगीनंद की बेल क्योर रेमिडीज कंपनी की संक्रमण
शिवा बॉयोजेनेटिक कंपनी की पेट का संक्रमण
अमस्टर लैब कंपनी की पेट के संक्रमण आदि शामिल हैं।