मुंबई (महाराष्ट्र)। कैडिला फार्मा की एक मशहूर दवा पर रोक लगा दी गई है। फार्मा ने बिना अनुमति समान दवा के नाम से प्रोडक्ट बनाकर बेचना शुरू कर दिया। महाराष्ट्र के एफडीए ने कंपनी पर प्रोडक्ट बेचने पर रोक लगा दी। साथ ही 2.45 करोड़ की दवाएं जब्त भी कर ली हैं। यह दवा अल्सर, एसिडिटी और सीने में जलन आदि में इस्तेमाल होती है। इस जानी-मानी दवा पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। कैडिला फार्मा की इस दवा के नाम से मिलती-जुलती कई दवाएं बाजार में बिक रही हैं। इससे उपभोक्ताओं को होने वाले नुकसान को देखते हुए एफडीए ने बिक्री रोक दी है। साथ ही ने 2.45 करोड़ रुपये का स्टॉक जब्त भी किया है।
यह कार्रवाई ‘एसीलॉक 150’, ‘एसीलॉक 150 प्लस’, ‘एसीलॉक 300’ और ‘एसीलॉक 300 प्लस’ नाम की दवाओं से जुड़ी है। इनमें सक्रिय औषधीय घटकों रैनिटिडीन एवं फैमोटिडीन का इस्तेमाल किया गया है।
कंपनी को दवा वापस मंगाने के निर्देश
एफडीए ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह सभी दवाओं को तत्काल बाजार से वापस मंगाए। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे ने बताया कि मामले का समाधान होने तक इन दवाओं की बिक्री पर रोक रहेगी।










