लोनी (गाजियाबाद)। प्रसव के बाद निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। अस्पताल में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी गई। हंगामा देख डाक्टर अस्पताल से भाग गए। पुलिस ने स्वजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए मामला शांत कराया। स्वजन ने नवजात को दूसरे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह है मामला
नवादा बागपत निवासी सतीश ने बताया कि पत्नी रोशनी को लोनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। आपरेशन से रोशनी ने बच्चे को जन्म दिया। आपरेशन के बाद हालत बिगड़ती देख डाक्टरों ने महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जांच के बाद डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रोशनी की पहली डिलीवरी थी।
शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गुस्साए स्वजन और अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। गुस्साए स्वजन ने अस्पताल में तोडफ़ोड शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि पीडि़त स्वजन ने पुलिस को शिकायत दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।










