नई दिल्ली। भारतीय दवा कंपनी को अमेरिका में मोडाफिनिल बेचने की मंजूरी मिली है। प्रमुख फार्मा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड अब अमेरिका में मोडाफिनिल दवा बेच सकेगी। मोडाफिनिल टैबलेट का इस्तेमालज्यादा नींद आने की समस्या में किया जाता है।
ल्यूपिन लिमिटेड ने शेयर बाजारों बीएसई और एनएसई को ये सूचना दी। कंपनी को 100 मिलीग्राम और 200 मिलीग्राम क्षमता वाली मोडाफिनिल टैबलेट यूएसपी के लिए मंजूरी मिली है। मोडाफिनिल, रेफरेंस लिस्टेड ड्रग (RLD)- Nuvo Pharmaceuticals (Ireland) DAC की Provigil टैबलेट्स के बायोइक्विवेलेंट है।
मोडाफिनिल दवा अत्यधिक नींद आने वाले वयस्क मरीजों में जागने की क्षमता बेहतर करती है। ये दवा नार्कोलेप्सी, ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया या शिफ्ट वर्क डिसऑर्डर से जुड़ी समस्याओं का इलाज करती है।










