बेंगलुरु (कर्नाटक)। नकली दवा रैकेट का मास्टरमाइंड एयरपोर्ट पर अरेस्ट कर लिया गया है। मुख्य आरोपित प्रशांत राजन बाबू को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। वह नकली दवाइयों के रैकेट का मामला सामने के बाद से ही फरार चल रहा था।
एसआईटी ने हवाई अड्डे पर प्रशांत रंजन बाबू को गिरफ्तार किया, जब वह अजरबैजान से भारत लौटा। साजिशकर्ता प्रशांत ने मामाल उजागर होने के बाद अजरबैजान भागने का प्रयास किया था। जांच टीम ने वहां उसे ट्रेस किया। एसआइटी के दबाव के बाद वह भारत लौट आया। सुबह हवाई अड्डे पर उसकी गिरफ्तारी की गई।
उसे उसकी कथित नकली दवा निर्माण और वितरण नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। इस मामले में मुख्य आरोपित के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था।
औषधि प्रशासन ने बिदादी टोल गेट के पास एक फार्महाउस पर छापा मारा था। बड़े नकली दवा घोटाले में लगभग पांच करोड़ की नकली दवाएं जब्त कीं थीं। एसआईटी ने बेंगलुरु में क्रुपा हेल्थकेयर के मालिक वीरेश कुमार जैन को गिरफ्तार किया था। पता चला कि यह अवैध नेटवर्क 90 से अधिक अस्पतालों और क्लीनिकों को दवाएं प्रदान कर रहा था। बाद में एसआईटी ने कई राजयोंं में छापे मारे।










