वॉशिंगटन। डायबिटीज और वजन घटाने वाली नकली दवा बेचने पर दो नामजद किए गए हैं। आरोपियों ने ये नकली दवाएं चीन से मंगाकर अमेरिका में बेची। मामले में कम से कम दो भारतीयों पर दवा ओजेम्पिक की नकली खेप बेचने का आरोप लगा है।

फ्लोरिडा के मिडिल डिस्ट्रिक्ट में एक फेडरल ग्रैंड जूरी ने आरोप लगाया है। कहा कि आरोपी स्वपनदीप रॉय और विक्की रामंचा और उनके साथियों ने चीन से नकली ओजेम्पिक हासिल की। उसे अमेरिकी डिस्ट्रीब्यूटर्स को कम कीमत पर बेचा।

दूसरा आरोपी फरार

आरोपियों में से एक रॉय को इटली से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद टाम्पा की अदालत में पेश किया। उसने खुद को बेगुनाह बताया। वहीं दूसरा आरोपी रामंचा अभी भी फरार है। दोषी पाए जाने पर दोनों को कुल 71 साल की जेल हो सकती है। रॉय और रामंचा ने चीन में अनधिकृत स्रोतों से नकली ओजेम्पिक हासिल की। ओजेम्पिक वजन घटाने वाली एक लोकप्रिय दवा है। इसका खर्च मरीजों के लिए हर महीने सैकड़ों डॉलर हो सकता है। दिसंबर 2023 में एफडीए ने नकली ओजेम्पिक की कुछ खेप जब्त की। रॉय और रामंचा पर नकली दवाएं तस्करी करने और बेचने का आरोप लगाया गया।