कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के उपयोग के खिलाफ निरीक्षण को मजबूत करने को कहा है। मादक द्रव्य नियंत्रण विभाग से लागू कानूनों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई में आ रही कठिनाइयों के बारे में पूछा है। सबरीमाला तीर्थयात्रा से संबंधित प्रवर्तन उपायों और व्यवस्थाओं की निगरानी करते हुए ये निर्देश पारित किए।

पिछली सुनवाई में एरुमेली ग्राम पंचायत ने अदालत को बताया था कि उसने कृत्रिम कुमकुम का उपयोग रोकने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की मांग की थी। कोर्ट के निर्देशानुसार स्थानीय स्वशासन विभाग के संयुक्त निदेशक ने आठ निरीक्षण दल गठित किए। प्रत्येक दल में एक टीम लीडर, स्वास्थ्य निरीक्षक, क्लर्क और कार्यालय परिचारक शामिल होंगे।

पीठ ने अधिकारियों को कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि निरीक्षण केवल जागरूकता अभियानों तक सीमित न रहे। यह प्रभावी प्रवर्तन की ओर भी अग्रसर हों। न्यायालय ने एरुमेली ग्राम पंचायत सचिव और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने का भी निर्देश दिया।

कृत्रिम कुमकुम के संबंध में औषधि नियंत्रण विभाग ने न्यायालय को आने वाली कठिनाइयों के बारे में बताया। पीठ ने गैर-अनुपालन उत्पादों की ज़ब्ती पर परस्पर विरोधी दलीलों पर विचार किया। पीठ ने निर्देश दिया कि औषधि नियंत्रण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस मामले को 19 नवंबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।

Related Posts

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

गुरुग्राम (हरियाणा)। दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। दवाओं के तीन नमूनों की जांच करवाई गई थी। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 2 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा