अब पुरुष भी खाएंगे गर्भनिरोधक गोलियां

रोहतक। अब पुरुषों के लिए भी गर्भनिरोधक गोलियां बाजार में आने वाली हैं। अनचाहा गर्भपात रोकने के लिए गर्भनिरोधक गोलियांं खाना महिलाओं के लिए ही जरूरी नहीं रहेगा। इनका सेवन पुरुष भी कर सकेंगे। हाल ही में हुए एक शोध में ऐसे यौगिक की खोज की है जो शुक्राणु की गतिशीलता पर नियंत्रण रख सकता है। यह निषेचन की क्षमता को कम कर सकता है। इसका अर्थ है कि अब पुरुषों के लिए भी जल्दी ही बाजारों में गर्भनिरोधक गोलियां मिलेंगी, जो आबादी नियंत्रण के लिए कारगर होंगी। शोधार्थियों ने इस यौगिक को ईपी055 नाम दिया है। ये शुक्राणु की गतिशीलता को शिथिल कर देता है और इससे हार्मोन पर भी कोई असर नहीं होता है। एक जर्नल में प्रकाशित शोध के अनुसार इस यौगिक से ‘पुरुष-गोली’ बनाई जा सकती है जो जन्म दर को नियंत्रित करने में कारगर साबित होगा और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा। परीक्षण के तौर पर इसका उपयोग नर बंदरों पर किया गया, जिसमें कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया। उपयोग के 18 दिन बाद सभी लंगूरों में पूरी तरह से सुधार के लक्षण पाए गए। बता दें कि वर्तमान में पुरुषों के लिए कंडोम और नसबंदी के उपाय ही उपलब्ध हैं।
Advertisement