नशे की गोली मिला कफ सीरप बेचती महिला गिरफ्तार 

संबलपुर (उड़ीसा)। पुलिस ने कफ सीरप में नशे की गोली मिलाकर बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में गिरफ्तार महिला ने अपना नाम उमाकांति दास बताया है। उसने स्वीकार किया कि वह कफ सीरप में नशे की गोली मिलकर नशेडिय़ों को बेचती थी। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जानकारी अनुसार खेतराजपुर पुलिस गश्त पर थी। पुलिस ने गौड़पाड़ा चौक के निकट एक महिला को अवैध रूप से सीरप बेचते देख उसे हिरासत में ले लिया। महिला के पास से नौ बोतल कफ सीरप, 10 नशे की गोली, 15 प्लास्टिक के गिलास और नकद 600 रुपये जब्त किए। साहू कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि वह शहर में घूम-घूमकर नशे की गोली मिला कफ सीरप बेचती है। उसके ग्राहकों में ज्यादातर युवक होते हैं।

Advertisement