आइसोलेशन वार्ड में डॉक्टर ने स्टाफ नर्स को छेड़ा़, मचा हंगामा 

पंचकूला। स्थानीय सामान्य अस्पताल में एक डॉक्टर ने आइसोलेशन वार्ड में नर्स के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस पर सभी नर्सों ने अस्पताल परिसर में एकत्र होकर आरोपी डॉक्टर की जमकर धुनाई कर डाली। घटना के बाद काफी देर तक अस्पताल में हंगामा हुआ।
जानकारी अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बनाए आइसोलेशन वार्ड में रात को स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी। वहां मनोरोग डॉक्टर राउंड पर आए थे। इसी दौरान उन्होंने नर्स से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि जब डॉक्टर छेड़छाड़ कर रहा था, उस वार्ड में कोई भी मरीज नहीं था। स्टाफ नर्स ने डॉक्टर पर शराब के नशे में धुत होने का आरोप लगाया है। छेड़छाड़ के दौरान स्टाफ नर्स ने इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी। मौके पर बड़े अधिकारी पहुंचे, लेकिन उनके सामने ही डॉक्टर फरार हो गया। घटना के बाद दिन के समय आरोपित डॉक्टर अस्पताल में आया तो नर्सों ने मिलकर डॉक्टर की धुनाई कर दी, जिसके बाद अस्पताल में खूब हंगामा हुआ।

Advertisement