मलेरिया की दवा बनाने वाले इस डॉ.को मिलेगा यंग साइंटिस्ट अवार्ड

मलेरिया की नई दवा इजाद करने वाले भोरंज निवासी डॉ. मनमोहन शर्मा को यंग सांइटिस्ट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. मनमोहन को यह अवार्ड भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी प्रदान करेगी। अवार्ड में उन्हें एक मेडल और एक लाख रूपए देकर सम्मानित किया जाएगा।

हमीरपुर। मलेरिया की नई दवा इजाद करने वाले भोरंज निवासी डॉ. मनमोहन शर्मा को यंग सांइटिस्ट अवार्ड 2021 से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. मनमोहन को यह अवार्ड भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी प्रदान करेगी। अवार्ड में उन्हें एक मेडल और एक लाख रूपए देकर सम्मानित किया जाएगा। अवार्ड के चयन होने पर डॉ. मनमोहन के पिता सेवानिवृत्त सहायक अभियंता मोतीलाल शर्मा और माता मीना कुमारी ने खुशी व्यक्त की है। डॉ. मनमोहन ने अपनी सफलता का श्रेय पेरिस में पायसर रिसर्च इंस्टीट्यूट में कार्य कर रहे डॉ. अरविंद शर्मा और पत्नी प्रियंका अग्रवाल को दिया है।

Advertisement