नकली गायनेकोलॉजिस्ट गिरफ्तार, डॉक्टर बन सैकड़ों महिलाओं का किया वजाइनल टेस्ट

नई दिल्ली : हाल ही में इटली में एक फेक गायनेकोलॉजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) का खुलासा हुआ है। आरोप है कि शख्स ने फेक स्त्री रोग विशेज्ञ डॉक्टर बनकर वेबकैम के जरिए सैकड़ों महिलाओं का वजाइनल टेस्ट किया। उस पर 400 से अधिक महिलाओं को ठगने का आरोप है।

पुलिस ने छापा मारकर इस डॉक्टर को गरिफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कई पीड़िताओं की शिकायत के बाद शख्स को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने जब छापा मारा तो उस शख्स के पास से कई स्मार्टफोन और मेमोरी कॉर्ड जब्त किये हैं। पुलिस अधिकारियों ने उसके वायरटैपिंग किये जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बाताया कि आरोपी ने उन महिलाओं को निशाना बनाया, जिनका पूरे देश के क्लीनिकों में स्वाब हो गया था। उसने उन्हें एक ऑनलाइन स्त्री रोग संबंधी टेस्ट से गुजरने के लिए राजी किया। अधिकारियों ने कहा कि उनका मानना ​​​​है कि लाजियो से लोम्बार्डिया और कैलाब्रिया तक पूरे इटली में 400 से अधिक महिलाओं को निशाना बनाया गया था। एक पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने खुद को एक डॉक्टर के रूप में बताया। वह महिलाओं की तारीख और जन्म स्थान जानता था। उसने पूछा कि क्या मैंने हाल के महीनों में स्त्री रोग संबंधी जांच की है। उसे व्यक्तिगत सवाल पूछे। फिर जूम या हैंगआउट के जरिए एक वीडियो कॉल किया। फिर मुझे मेरे प्राइवेट पार्ट को दिखाने के लिए कहा।

एक 24 वर्षीय युवती ने कहा कि शख्स ने वीडियो कॉल के जरिये ही उसे कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट दिखाने के लिये लेकिन युवती को उस पर शक हो गया। युवती वहीं रुक गई। लेकिन अभी तक शख्स के झांसे में आकर कई युवियां उसका शिकार बन गई है।

Advertisement