26 लाख का प्रतिबंधित कफ सिरप व पिकअप जब्त

कफ सिरप
कफ सिरप

बिहार : बिहार के अररिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 26 लाख रुपये का प्रतिबंधित कफ सिरप और एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार प्रतिबंधित कफ सिरप का खेप गोरखपुर से अररिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाया जा रहा था। इस मामले में चालक, कंपनी, डिस्ट्रीब्यूटर सहित कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष एनके यादवेन्दु ने बताया कि वाहन में कुल 93 कार्टून कफ सिरप मिला। इसमें 14480 बोतल था। इसका बाजार भाव 26.04 लाख एवं 05 लाख वाहन का बताया गया।

इस मामले में एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर फोरलेन स्थित ढोलबज्जा के समीप पिकअप पर लदी 93 कार्टून प्रतिबंधित कफ सिरप को जब्त किया गया है।

Advertisement