ईएसआईसी लखनऊ में हुई पहली टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी

सर्जरी

लखनऊ के ईएसआईसी अस्पताल में 67 वर्षीय वृद्ध महिला की पहली टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है। सर्जरी के चार-पांच घंटे बाद ही महिला चलने फिरने लगी।

यह सर्जरी ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर रविकांत जैन और उनकी टीम द्वारा की गई। जिसमें डॉ राहुल राज, डॉक्टर विनय और अन्य स्टॉफ शामिल था।

आपको बता दें कि ईएसआईसी लखनऊ में पहली बार टोटल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की गई है। इस सफल सर्जरी के बाद डॉ रविकांत जैन ने कहा कि नी रिप्लेसमेंट की सर्जरी बहुत ही महंगी होती है, लेकिन कर्मचारी राज्य बीमा निगम लोगों को यह सुविधा फ्री में प्रदान करता है।

इस सर्जरी में लगभग 2 घंटे का समय लगा। इस सर्जरी के बारे में बात करते हुए डॉ रविकांत ने कहा कि महिला को काफी दिनों से दिक्कत थी और वह चलने फिरने में असमर्थ थी। जिसके बाद महिला के नी रिप्लेसमेंट सर्जरी का फैसला लिया गया। इस सर्जरी के बाद महिला स्वस्थ्य है और आसानी से चल फिर पा रही है।

 

Advertisement