अब रिटायर्ड डॉक्टरों की भर्ती करेगी यूपी सरकार

डॉक्टर

उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य में रिटायर्ड डॉक्टरों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती करेगी। इन डॉक्टरों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर नियुक्त करने का फैसला किया गया है।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जिन अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है। उन विभागों को सूचीबद्ध करना चाहिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से डॉक्टरों को कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर भर्ती किया जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि डॉक्टरों की कमी से मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इसके साथ ही अस्पतालों में जो दवाएं उपलब्ध नहीं है, उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि दवाओं को स्थानीय खरीद के लिए सरकारी अस्पतालों को बजट आवंटित कर रही है।

मरीजों की कल्याणकारी योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के चयन के लिए 1 वर्ष में कई बार परीक्षा आयोजित की जाती है से 9680 सीएमओ को किया गया है।

Advertisement