प्लांट होने के बावजूद खरीदा जा रहा ऑक्सीजन, नहीं हुई मरम्मत

ऑक्सीजन

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट पिछले 18 दिनों से खराब है। तो वही जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी मरम्मत के लिए अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है।

मजबूरन बाजार से सिलेंडर खरीद कर ऑक्सीजन का काम चलाया जा रहा है। बता दें कि कोरोना के दौर से गुजरते वक्त सरकार ने लोहिया अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाया था।

कुछ दिनों तक सब ठीक चला, लेकिन उसके बाद खराबी आने लगी। दो तीन बार मरम्मत के बाद काम चलाया गया। वहीं बीते 18 सितंबर को कुछ घंटे के बाद प्लांट बंद हो गया।

ड्यूटी कर्मचारियों ने लिखित सूचना पीकू वार्ड प्रभारी डॉ विवेक सक्सेना को दी जिसके बाद में कंपनी के अलावा कोई कार्रवाई के लिए 18 दिन बीतने के बाद भी सही नहीं किया जा सका।

इस बारे में सीएमओ कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस कंपनी में लगाया था, उसे सूचित कर दिया गया है। यहां भी जो लोग इसके मरम्मत के लिए जिम्मेदार हैं उनको पत्र लिखा गया है। इंजीनियर का इंतजार किया जा रहा है जल्द सही हो जाएगा।

Advertisement