अस्पताल की लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, हंगामा

अस्पताल
concept image

बिहार के पातेपुर चंचल सुमन अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। बीते कुछ दिनों पहले खेसराही की एक महिला प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थी।

आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने पैसे की लालच में पिछले 6 दिनों से अस्पताल में महिला को रखकर पैसे की लूट की। मालूम हो की चंचल सुमन अस्पताल की संचालक सह मुख्य चिकित्सक डॉ सुप्रिया सुमन खुद बीमार चल रही हैं। वो काफी दिनों से अस्पताल नहीं आ रही है।

इस बीच अस्पताल केवल भगवान भरोसे चलाया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि महिला का सही समय पर सही इलाज नहीं हुआ जिस कारण बच्चा मां के पेट में ही मर गया।

इसकी जानकारी जैसे ही नर्स को मिली। अस्पताल के सभी कर्मी धीरे- धीरे वहां से भाग निकलने में सफल रहे। स्थिति खराब होता देखकर परिवार वाले महिला को लेकर बेहतर इलाज के लिए पटना जा रहे थे।

Advertisement