कार कंपनी का सेल्समैन नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार

मोहाली। जीरकपुर निवासी दविंदर कुमार को पुलिस ने नशे की 1700 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। वह चंडीगढ़ की एक कार कंपनी में सेल्समैन था और काम के बाद नशे की दवाएं बेचता था। आरोपी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तब नशे के जितने भी आरोपी पकड़े हैं, वो नशीली दवाएं और इंजेक्शन अंबाला व आसपास के इलाके से लाते थे। यानी अंबाला व आसपास का एरिया नशे का गढ़ बन चुका है। अब मोहाली पुलिस इस दिशा में जांच करेगी।
पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास नाका लगाया था। आरोपी की गाड़ी रोककर चेक की गई तो उसमें से नशे की दवा के 100 डिब्बे मिले। इनमें 1700 गोलियां थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अंबाला के शहजादपुर से दवाएं लाता था और यहां आसपास के एरिया में सप्लाई करता था।
Advertisement