ब्लड टेस्ट से पता चलेगी डिलीवरी की सही डेट

टेस्ट
नई दिल्ली। गर्भवती महिलाओं के लिए नया ब्लड टेस्ट विकसित किया है। इसके जरिए पहले होने वाली डिलीवरी और उसकी सही तारीख का पता लगाया जा सकेगा। अल्ट्रासाउंड के मुकाबले इस टेस्ट में खर्च भी कम आएगा। अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का कहना है कि समयपूर्व प्रसव से बच्चे और मां दोनों को जान का खतरा होता है। हर साल करीब 1.5 करोड़ बच्चे समय से पहले ही पैदा हो जाते हैं। अब तक ऐसा कोई तरीका उपलब्ध नहीं था, जिससे इस तरह के प्रसव का सटीक पता चल पाए। नए ब्लड टेस्ट में गर्भवती के रक्त में कोशिका मुक्त आरएनए की मदद से भ्रुण और मां के जीन के साथ ही प्लेसेंटा के जीन की क्रियाओं का पता लगाया जाता है। वैज्ञानिकों ने 38 गर्भवती महिलाओं के रक्त के नमूनों की जांच से समयपूर्व प्रसव का संकेत देने वाले जीन का पता लगाया है।
Advertisement