गर्मियों में
गर्मियों में
आप हफ्ते के पहले दिन आलू या पनीर का पराठा साथ में कुछ अंगूर भी दे सकते हो पराठा भिन्न-भिन्न प्रकार का बना सकते हो |
दूसरे दिन आप बच्चों को घर में बना सब्जियों से भरपूर सैंडविच और केला भी दे सकते हो ताकि बच्चा खुशी से पोषण भरा टिफ़िन खा सके |
तीसरे दिन सीजन की वेजिटेबल से भरा रंगबिरंगा पुलाव(Fried Rice) बनाकर और साथ में कुछ पनीर के पीस भी दे सकते हो |
चौथे दिन बच्चों की मनपसंद मैक्रोनी या पास्ता साथ में आम की स्लाइस भी दे सकते हो ताकि बच्चे खुशी से टिफ़िन का आनंद ले सके |
पांचवे दिन आप टिफ़िन में इडली या बेसन चिल्ला और साथ में सेब भी दे सकते हो |
वीक के लास्ट दिन आप बच्चों को आलू और पूरी दे सकते हो और साथ में खीरे और चकुंदर का सलाद भी रख सकते हो |