दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के जबरदस्त घरेलू उपाय
सभी को लंबे और घने बाल पसंद होते है मगर उसमें दोमुंहे बाल हो तो बहुत खराब लगते है और बालों की ग्रोथ भी रोक देते है |
दोमुंहे बालों का कारण
केमिकल से युक्त शैम्पू ,तेल का प्रयोग और समय-समय पर ट्रिम न कराना ये दोमुंहे बालों का मुख्य कारण हो सकते है |
कमजोर बाल
जब बालों के अंतिम छोर में दो या दो से अधिक बालों के भाग हो जाते है तो बाल कमजोर हो जाते है और उन्हें ही दोमुंहे बाल कहा जाता है |
आइये आपको दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के कुछ आसान घरेलू नुस्खे बताते है
केला और अंडा
अंडे को तोड़कर उसमें केले को मैस करके अच्छी तरह मिक्स करें फिर इसमें दही भी मिक्स करके अपने बालों में लगाएं और कुछ देर बाद शैम्पू से धो ले |
शहद और दही
शहद और दही को मिक्स करके लगाने से दोमुंहे बालों से काफी हद तक मुक्ति पाई जा सकती है |
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों में कुछ देर लगाने के बाद माइल्ड शैम्पू से धो लो ऐसा करने से दोमुंहे बालों की समस्या से निजात पाया जा सकता है |