नवरात्रि के नौ दिन व्रत के दौरान सेहत का ख्याल रखना भी जरुरी है इसलिए व्रत में उन चीज़ो का दिन भर सेवन करना चाहिए जो शरीर को स्वस्थ रखे
साबूदाने का प्रयोग
कार्बोहइड्रेट और स्टार्च से भरपूर साबूदाने का उपयोग आप व्रत में खिचड़ी,खीर या चिप्स के रूप में कर सकते हो इसका व्रत में सेवन लंबे समय तक पेट भरा रखेगा |
दही के विभिन्न प्रयोग
गर्मियों में व्रत के दौरान आपको दही का सेवन खाने में अवश्य ही शामिल करना चाहिए ये शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा | दही को रायते , लस्सी या फिर मीठी दही के रूप में कर सकते है |
कुट्टू का आटा
कुट्टू का आटा इस्तेमाल नवरात्रि के व्रत के दौरान बहुत किया जाता है इसका प्रयोग आप सब्जी के साथ पूरी, पराठे बनाने में कर सकते हो |
पनीर का उपयोग
कैल्शियम ,प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर पनीर का सेवन व्रत में कर सकते है पनीर को सेंधा नमक द्वारा सब्जी या सलाद में कर सकते हो |
आलू
प्रोटीन से भरपूर आलू का उपयोग आप व्रत में अलग-अलग तरीके से कर सकते हो जैसे टिक्की, पकोड़े , आलू दही जैसे बहुत उपयोग है ये आपकी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होगा |