रोजाना गर्मियों में एक गिलास बेल का जूस पीने से सेहत को होंगे 5 बेस्ट फायदे
बेल के जूस की तासीर ठंडी होती है तो गर्मियों में इसके जूस का रोजाना एक गिलास सेवन सेहत के लिए बेस्ट होता है |
बेल में पोषक तत्व
इसमें विटामिन-सी, प्रोटीन, कैल्शियम , फॉस्फोरस , फाइबर ,आयरन ,टैनिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है |
इम्युनिटी को मजबूत करें
बेल का जूस विटामिन-सी से भरपूर होता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है |
डायबिटीज वालों के लिए लाभकारी
लैक्सेटिव बेल के जूस में पाया जाता है जो शुगर लेवल को कण्ट्रोल करने में सहायक हो सकता है मगर जूस में चीनी का प्रयोग न करें |
लू से बचाव
गर्मियों में पसीना अधिक आने से शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या उत्पन्न हो सकती है तो एक गिलास नियमित बेल का जूस पीने से लू से बचाव किया जा सकता है |
बेल का जूस वजन घटाता है
इसमें फाइबर अधिक होती है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और भूख कम लगने देता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है |