गर्मियों में फटाफट तैयार होने वाले 5 तरह चीला  इनको खाकर उँगलियाँ चटाते रह जाएंगे 

 चीला ब्रेकफास्ट में खाना बहुत फायदेमंद होता है हेल्थी के साथ-साथ टेस्टी भी होता है |आइये जाने 5 तरह के कौन से चीला  है ?

मूंग दाल चिल्ला 

मूंग दाल एंटीऑक्सीडेंट ,प्रोटीन और फाइबर साई भरपूर होती है इसको भिगोकर फिर पीसकर बैटर तैयार करके जीरा, हल्दी ,नमक कटा हुआ टमाटर ,प्याज ,हरी मिर्च और धनिया डाल कर टेस्टी चीला  तैयार कर सकते है | 

ओट्स चिल्ला 

फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स के घोल में कटी सब्जियां ,हरी मिर्च ,अदरक ,जीरा ,नमक और हल्दी डाले फिर आप ओट्स चीला बनाएं | 

सब्जी चिल्ला

यह चिल्ला में कसकर गाजर ,कटी हुआ पालक ,शिमला मिर्च ,प्याज़ और टमाटर जैसी सब्जियों से तैयार किया जाता है यह पौष्टिकता से भरपूर होता है | 

कूटू का चिल्ला 

कूटू का आटे में पानी ,मसाले और कटी हुई सब्जियाँ जैसे प्याज़ ,टमाटर और हरी मिर्च मिलाएं फिर टेस्टी चीला तैयार है | 

बेसन चिल्ला

बेसन के बैटर में अपनी पसंद की सभी सब्जियाँ बारीक़ काट लाई फिर चिल्ला तैयार करें बड़ो से बच्चो तक सभी झट से खा जाएंगे |