पुदीने की पत्तियाँ गर्मियों में जादूगर से कम नहीं है जाने इसके गुण
खाने की थाली में पुदीने की पत्तियों की चटनी देखकर भूख और बढ़ जाती है लेकिन आपको पता नहीं होगा कि इनमें औषधीय गुण भी मौजूद है |
पुदीने की पत्तियों में पोषक तत्व
इसमें विटामिन-ए ,सी ,पोटैशियम ,आयरन ,कैल्शियम ,एंटीवायरल ,एंटीऑक्सिडेंट्स और थायमिन जैसे तत्व पाए जाते है | गर्मियों में इसका अधिक सेवन किया जाता है |
शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद
पुदीने की पत्तियों का सेवन करने से पेट को ठंडक मिलती है और हीट स्ट्रोक का खतरा कम होता है |
लिवर को स्वस्थ रखे
2 चम्मच पुदीने के रस में थोड़ा नींबू का रस और काला नमक मिलकर नियमित सेवन करने से लिवर की गन्दगी खत्म करने में कारगर
ब्लैक हेड्स से छुटकारा
इससे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है पुदीना रोम छिद्रों को साफ करके उन्हें टाईड करता है साथ ही ब्लैक हेड्स से छुटकारा मिलता है |
बलगम को साफ करने में सहायक
इसको खाने से सीने की जकड़न कम करने और बलगम साफ करने में मदद करता है जिससे खुलकर सांस ले पाते है |