आपकी त्वचा को निखारकर खूबसूरती में चार चाँद लगाएंगे ये संतरे के छिलके जाने लाभ  

संतरे ही नहीं उसके छिलके भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते है खूबसूरती को निखारने में बहुत लाभकारी है आइये जाने कैसे ?

संतरे के छिलकों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा और बालों के लिए स्वस्थ रखता है साथ ही ग्लोइंग और बेदाग त्वचा की चाहत पाने वालों के लिए मददगार | ये बार इस्तेमाल जरूर करें | 

संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर पॉउडर बनाकर उसमें शहद के साथ मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या दूर होती है साथ ही निखार भी आता है | 

अगर आप चेहरे से ब्लैक हेड्स हटाना चाहते है तो इसके पॉउडर में दही मिक्स करके लगा ले बहुत असरदार साबित होगा | 

इस पॉउडर में थोड़ी मात्रा गुलाब जल की मिक्स करके लगाने से कील-मुहासों की समस्या छूमंतर हो जाएगी | 

संतरे का छिलका बालों के लिए भी बेस्ट होता है ये रुसी की समस्या , बालों का टूटना , बालों की चमक जैसी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है |