शहद असली है या नकली इसकी पहचान करने के 4 आसान घरेलू उपाय
शहद मे बहुत पोषक तत्व होते है जो आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है इसका यूज़ दवाईयों मे भी किया जाता है इसलिए इसकी डिमांड बढ़ती जा रही है |
आजकल बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए नकली शहद भी बाजार में आने लगा है आइये आपको इस स्टोरी के माध्यम से असली और नकली में अंतर करने की बेस्ट ट्रिक बताते है
1 ) पानी में डालकर चेक करें
सबसे पहले एक कांच के गिलास में नार्मल या गर्म पानी ले फिर एक चम्मच शहद को उस पानी में डाले अगर शहद घुल जाता है तो नकली है लेकिन अगर तली में बैठ जाता है तो असली है |
2 ) पेपर का करें प्रयोग
इस ट्रिक को करने के लिए आप एक पेपर पर कुछ बूंदे शहद की डाले अगर शहद को पेपर सोख लेता है तो नकली है लेकिन अगर पेपर के ऊपर जमा रहता है तो असली है |
3 ) ब्रेड पर लगाकर करें जाँच
इसके लिए आप ब्रेड पर शहद को 5 मिनट के लिए लगाएं यदि शहद ब्रेड को मुलायम या गीला कर दे तो इसका मतलब नकली है और अगर ब्रेड तो ऐसे का ऐसा ही रहे तो असली है |
4 ) आग से करें चेक
एक मोमबत्ती जलाएं और फिर एक लकड़ी में रुई को लपेटकर उस पर शहद डाले फिर मोमबत्ती की आंच पर रखे यदि रुई जलने लगे तो असली है मगर जलने में समय लगे तो नकली है |