कॉफी फैशियल से अपने चेहरे को चमकाएं |
फेस और स्किन का ग्लो मेन्टेन करने के लिए महिलाएं आजकल कॉफी फैशियल करवाती है कॉफी फैशियल का क्रेज़ पिछले काफी समय से ट्रेडिंग में चल रहा है |
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेंटरी की प्रचुर मात्रा कॉफी में पाई जाती है जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होती है | इसी कारण इसका प्रयोग ब्यूटी प्रोडक्ट्स में यूज़ किया जाता है |
लेकिन आपको कॉफी फैशियल के लिए पार्लर जाने की जरुरत नहीं है इन आसान स्टेप्स द्वारा आप घर पर ही फैशियल कर सकते है |
स्टेप 1 - स्क्रबिंग करें
सबसे पहले आप फैशियल के लिए क्लीजिंग करें फिर कॉफी में शहद मिक्स करके स्क्रबिंग करें बाद में पानी से साफ कर ले |
स्टेप 2 - फेस पैक करें
स्क्रबिंग के बाद आप कॉफी पाउडर में बेसन ,हल्दी और दही मिक्स करके फेस पैक तैयार करें फिर चेहरे पर अच्छे से लगाएं फिर पानी से धो ले |
स्टेप 3 - फिर मॉइस्चराइज करें
बाद में कॉफी पाउडर में एलोवेरा जेल और विटामिन-ई कैप्सूल मिलाकर क्रीम तैयार करके स्किन को मॉइस्चराइज करें |