न्यू मदर्स के लिए जरुरी न्यूट्रिएंट्स जो रोजाना डाइट में जरूर शामिल करें
बच्चे को जन्म देने के बाद मदर्स को जल्दी रिकवरी करने के लिए पोषण तत्वों की बहुत जरुरत होती है साथ में ब्रेस्टफीडिंग कराने के लिए भी विशेष डाइट की जरुरत होती है |
आइये आपको बताते है कि न्यू मदर्स की डाइट में कौन-कौन से जरुरी पोषक तत्वों को शामिल करना आवश्यक है ?
आयरन
डिलीवरी के बाद महिलाओं में खून की कमी हो जाती है जो आयरन से भरपूर चीज़े पालक, अनार ,सेब , बीन्स ,हरी सब्जी और खजूर आदि का सेवन करने से पूर्ति की जा सकती है |
प्रोटीन
न्यू मदर्स के शरीर को ऊर्जा और ब्रेस्ट फीडिंग के लिए प्रोटीन से भरपूर डाइट बहुत जरुरी है इसके लिए आप आहार में दूध से बने उत्पाद , दालों आदि को शामिल कर सकते है |
ओमेगा-3 फैटी एसिड
डिलीवरी के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीज़ो को शामिल करें जैसे अखरोट, अलसी के बीज , एवोकाडो आदि |
विटामिन-बी12
विटामिन -12 रेड सेल्स को बनाने में मदद करता है इसलिए महिलाओं को आप पोल्ट्री , मांस , मछली और डेरी उत्पादों को डाइट में शामिल करें |