पेट में कैंसर के शुरुआती 5 लक्षण नजर आते है, जिन्हें अक्सर लोग कर देते है नजरअंदाज
कैंसर एक बेहद गंभीर और जानलेवा बीमारी है लेकिन पेट के कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पहचानकर इलाज लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है आइये जाने कौन से है |
पेट दर्द होना
अगर पेट के ऊपरी हिस्से में लगातार दर्द और सूजन है तो ये लक्षण पेट में कैंसर का हो सकता है | ट्यूमर का साइज बढ़ने पर पेट दर्द बहुत तेज होता है |
पेट में ब्लोटिंग
लंबे समय से पेट में ब्लोटिंग की समस्या बनी हुई है और पेट हमेशा फूला हुआ सा महसूस होता है तो बिलकुल नजरअंदाज न करें ये संकेत पेट में कैंसर का हो सकता है |
सीने में जलन
सीने में जलन और दर्द भी पेट के कैंसर का लक्षण हो सकता है इस तरह की समस्या लंबे समय से महसूस हो रही है तो एक बार जाँच जरूर कराएं |
उल्टी और मतली महसूस होना
अक्सर उल्टी और मतली जैसा महसूस होता है तो ये कारण भी पेट के कैंसर का हो सकता है |
मल से खून आना
पेट में कैंसर होने पर मल से खून आने की समस्या हो सकती है यह गहरे ,रुके हुए मल या लाल रक्त के रूप में दिखाई देता है |