50+ उम्र वाले लोगों के लिए बेस्ट डाइट 

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है उसके साथ ही हेल्थी रहने के लिए डाइट में भी बदलाव करने पड़ते है ताकि आप रोगमुक्त और सेहतमंद रहे | 

इस स्टोरी के माध्यम से हम 50+ उम्र के लोगों को डाइट में शामिल क्या-क्या करना चाहिए ये बताएंगे ?

फाइबर पर्याप्त मात्रा 

साबुत अनाज , दलिया ,ओट्स ,नारियल पानी जैसे फाइबर का भरपूर सेवन करना चाहिए ताकि मल त्यागने की समस्या न हो साथ ही उम्र के साथ होने वाली कब्ज ,गैस व एसिडिटी की समस्या दूर रहे |

दूध के उत्पाद 

50+ लोगों को अपनी प्रोटीन, कैल्शियम ,विटामिन-डी ,बी12 से भरपूर डाइट के लिए दूध की चीज़ों का सेवन करना चाहिए साथ में दूध,छाछ ,पनीर जरूर ले | 

हरी सब्जियाँ खूब खाएं 

हेल्थी और सेहतमंद रहने के लिए हरी सब्जियों का जरूर सेवन करें ये आपकी बॉडी में बहुत से पोषक तत्वों की पूर्ति करेंगी | 

फल जरूर खाएं

इनमे विटामिन-सी , मिनरल्स और फॉलिक एसिड होते है जो बॉडी को एनर्जी प्रदान कराते है जिसकी आपको उम्र बढ़ने के साथ बहुत जरुरत होती है |