घर की किचन में आसानी से मिलने वाली चीज़ों से घरेलू ब्लीच तैयार करें
चेहरे पर ग्लो और फेशियल हेयर को भूरा करने के लिए अधिकतर लोग ब्लीच करवाते है |
केमिकल युक्त ब्लीच आपके चेहरे के लिए नुकसानदेह होते है ऐसे में आप किचन में रखी कुछ चीज़ों से नेचुरल ब्लीच बना सकते है तो जिससे इंस्टेंट ग्लो मिलेगा |
ओटमील
ओट्स को पीसकर उसमे दही ,ओलिव ऑयल और नींबू रस मिक्स करके चेहरे पर लगाएं कुछ देर बाद में पानी से धो ले |
मसूर की दाल
रातभर दाल को भिगोएं फिर पीसकर पेस्ट तैयार करें फिर उसमें एक चम्मच दूध मिलाएं फिर चेहरे पर लगाएं सूखने के बाद पानी से धो ले |
संतरे के छिलके
इन छिलकों को दूध में सुखाकर पाउडर बना ले फिर इसमें दही अच्छे से मिलाएं और चेहरे पर लगाएं और बाद में पानी से चेहरे को धो ले |
शहद और नींबू
नींबू के रस और शहद को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगायें फिर सूखने के बाद चेहरे को पानी से धो ले |