फार्मा कंपनी सिप्ला बेचने अपनी बड़ी हिस्सेदारी, ये हैं कारण

मुंबई। फार्मा कंपनी सिप्ला अपनी बड़ी हिस्सेदारी बेच सकती है। ब्लॉक डील के अंतर्गत सिप्ला अपने प्रमोटर परिवार और ओकासा फार्मा को हिस्सेदारी बेचने के मूड में है। यह 2.53 प्रतिशत की हो सकती है। बताया जा रहा है कि यह डील 2,637 करोड़ रुपये की हो सकती है।

कंपनी ने ब्लॉक डील की प्लानिंग की है। चर्चा है कि आखिर ये कंपनी किसके पास जाने वाली है और इस डील से दवाओं की कीमतों पर क्या असर होगा।

एकमात्र ब्रोकर कोटक सिक्योरिटी

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सिप्ला अपने प्रमोटर परिवार और ओकासा फार्मा को ब्लॉक डील के तहत हिस्सेदारी बेच सकती है। यह 2.53 प्रतिशत की हो सकती है। यह डील 2,637 करोड़ रुपये की हो सकती है। बता दें कि इस डील का एकमात्र ब्रोकर कोटक सिक्योरिटी है। इसमें विक्रेता के लिए 90 दिन का लॉक-इन पीरियड रह सकता है।

सिप्ला की यह ब्लॉक डील 1,289.5 रुपये प्रति शेयर से लेकर 1,357.35 रुपये प्रति शेयर के बीच होने की संभावना है। गौरतलब है कि सिप्ला में प्रमोटरों की हिस्सेदारी मार्च 2024 में 33.47 प्रतिशत थी। कंपनी में जनवरी-मार्च तिमाही में म्यूचुअल फंड और स्नढ्ढढ्ढ या स्नक्कढ्ढ ने अपनी हिस्सेदारी क्रमश: 16.66 प्रतिशत से बढ़ाकर 16.83 प्रतिशत और 25.73 प्रतिशत से बढ़ाकर 25.82 प्रतिशत की।

कंपनी का ये है प्लान

जहां एक तरफ सिप्ला की हिस्सेदारी बेचने की बात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ कंपनी वजन कम करने के लिए बनाई जा रही दवाइयों के सेक्टर में एंट्री करना चाह रही है। मोटापे की बढ़ती समस्या के कारण इस सेक्टर में इसके समाधान की मांग बढती जा रही है। इसलिए कंपनी मोटापा रोधी दवा का निर्माण करने पर काम कर रही है।

टॉरेंट फार्मा ले रही इंटरेस्ट

सिप्ला की पारिवारिक हिस्सेदारी खरीदने के लिए टॉरेंट फार्मा ने दिलचस्पी दिखाई है। चर्चा है कि इसके लिए टॉरेंट फार्मा ने कंसोर्टियम में सिप्ला की हिस्सेदारी खरीदने के संपर्क भी किया है।

ये रहे तिमाही परिणाम

सिप्ला के मार्च तिमाही के नतीजे बहुत ही बेहतर रहे. कंपनी के नेट प्रॉफिट में 78.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके बाद शुद्ध लाभ बढक़र 931.87 करोड़ रुपये हो गया है।

Related Posts

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

केरल। कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। ये आदेश केरल उच्च न्यायालय नेजारी किए हैं। कोर्ट ने सबरीमाला तीर्थयात्रा से पहले एरुमेली में कृत्रिम कुमकुम के…

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

कानपुर (यूपी)। हेल्थ सप्लीमेंट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश जारी हुए हैं। ये आदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश ने जारी किया है। बाजारों में यूट्रास्यूटिकल्स…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
कृत्रिम कुमकुम के खिलाफ कार्रवाई के हाईकोर्ट ने निर्देश दिए

हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
हेल्थ सप्लीमेंट्स-न्यूट्रास्यूटिकल्स की बिक्री रोकने का आदेश

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 11 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 12 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 18 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा