निजी अस्पताल में पकड़ी गईं आशा, फर्जी नाम व पते बताकर फरार

बरेली। निजी अस्पताल में आशाएं पकड़ी गईं तो वे मौके पर पहुंची टीम के अधिकारियों को फर्जी नाम और पता बताकर फरार हो गईं। इसका खुलासा तब हुआ, जब उनके नाम का नोटिस संबंधित सीएचसी और पीएचसी के एमओआइसी के पास पहुंचा। बताया गया कि जो नाम नोटिस में हैं, उस नाम की आशाएं उनके यहां कार्यरत नहीं हैं। अब वीडियो दिखाकर दूसरी आशाओं से उनकी पहचान करवाई जा रही है।

नोवा अस्पताल में मीटिंग करती पकड़ी गईं 16 आशाएं

सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि उन्हें मिनी बाइपास स्थित नोवा केयर अस्पताल में देहात की आशाओं को बुलाकर बैठक की सूचना मिली थी। तत्काल स्वास्थ्य विभाग की एक टीम अस्पताल में निरीक्षण के लिए भेजी गई। अस्पताल में 05 ब्लॉक की 16 आशाएं बैठक में उपस्थित मिलीं। टीम में शामिल अधिकारियों ने उनसे बैठक में मौजूदगी का कारण पूछा, तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं।

आशाओं की वीडियोग्राफी करवाई

टीम ने अस्पताल में मौजूद सभी आशाओं की फोटो-वीडियोग्राफी करवाई। इसके साथ ही उनके नाम और पते भी नोट किये। इसके बाद सीएमओ को विवरण दिया। इस पर सीएमओ ने 05 ब्लाकों के एमओआइसी को पत्र जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा। हैरानी तब हुई, जब जब यह पत्र संबंधित एमओआइसी के पास पहुंचा और उन्होंने अपने-अपने ब्लॉक में उन आशाओं के कार्यरत नहीं होने की बात कही। इसकी जानकारी से सीएमओ कार्यालय में भी खलबली मची है।

आशाओं ने यह फर्जी नाम व पते बताए

सीएमओ के अनुसार बैठक में बिथरी चैनपुर ब्लॉक की प्रीती, रामा देवी, पूनम, गीता, बबली, और नीतू शामिल थीं। दलेलनगर ब्लॉक की राम लली, सुनीता, रामश्री, सुनीता, रीना, और हेमलता, नवाबगंज ब्लॉक की सावित्री और गीता के अलावा भोजीपुरा की गुडिया और भुता की रामा शामिल थीं।

Related Posts

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नई दिल्ली। FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी है। एफएसएसएआई ने स्वास्थ्य पूरक और पोषक तत्वों के निर्माताओं और विक्रेताओं को चेताया है। उन्हें अनिवार्य लेबलिंग…

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

नई दिल्ली। नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। राजधानी के घोंडा और नांगलोई इलाके में छापेमारी की गई। इस दौरान नकली ENO और FeviKwik से जुड़ा कारोबार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
FSSAI ने लेबलिंग नियमों के उल्लंघन को लेकर चेतावनी दी

नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
नकली ENO बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनी से हैकरों ने 30 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी

दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 7 views
दुकान पर रेड कर 50 लाख की अवैध नशीली दवाएं जब्त

कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

  • By Desk
  • October 21, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाएं 70 फीसदी तक सस्ती, कितना पड़ेगा असर?

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 17 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर