मेडिकल स्टोर पर बेची जा रही प्रतिबंधित दवाएं, हो जाए अलर्ट

महोबा। अगर आप अपने किसी परिजन या खुद के लिए मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने जा रहे है तो पहले ये खबर पढ़ लें। पता चला है कि मेडिकल स्टोर्स पर लगातार बिना किसी डर के प्रतिबंधित दवाओं को बेचा जा रहा है।

मेडिकल स्टोर संचालक अधिक मुनाफा कमाने को लेकर धड़ल्ले से इन दवाओं को बेंच रहे है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो सरकारी सप्लाई के साथ ही मेडिकल स्टोरों में जाकर प्रतिबंधित व नकली दवाओं की पड़ताल की जाती है। इसके साथ ही बिना लाइसेंस दवाएं बेंच रहे लोगों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। अभी तक बीते छह माह में 90 नमूने लिए गए और इनमें 10 नमूने फेल हो गए। बीते जनवरी माह से अब तक करें तो औषधीय एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत 12 पर कार्रवाई अमल में लाई गई है।

ड्रग इंस्पेक्टर आशुतोष का कहना है कि मेडिकल स्टोरों में जाकर दवाओं की पड़ताल की जाती है। प्रतिबंधित या नकली दवाएं मिलने पर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाता है। जिन दवाओं के नमूने फेल होते है, उनकी विवेचना व जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद विशेष न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाता है। न्यायालय बांदा में है। इसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाती है।

Related Posts

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

गुरुग्राम (हरियाणा)। दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर हुई है। दवाओं के तीन नमूनों की जांच करवाई गई थी। इस मामले में ड्रग कंट्रोलर विभाग…

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

बादशाहपुर। प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित हुआ है। वजीराबाद गांव स्थित जय शीतला मेडिकल एंड जनरल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद हुई थी। इस मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
दवा सैंपल की जांच में ड्रग कंट्रोलर विभाग की लापरवाही उजागर

प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
प्रतिबंधित दवा मामले में मेडिकल स्टोर संचालक भगोड़ा घोषित

कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

  • By Desk
  • November 13, 2026
  • 1 views
कैंसर की पुरानी दवाओं पर भी लागू होंगी नई कीमतें : एनपीपीए

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए