प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप से बेची और वितरित की जा रही थी। इन दवाओं के लिए डॉक्टर के पर्चे की ज़रूरत होती है। चरण पादुका मंदिर के पास ढाबा मोड़ पर स्थित बरोत्रा फार्मेसी के खिलाफ यह कार्रवाई हुई।

यह है मामला

पुलिस ने चरण पादुका मंदिर के पास ढाबा मोड़ पर स्थित बरोत्रा फार्मेसी पर रेड की। यह कार्रवाई दवा की कथित अवैध बिक्री की पुख्ता जानकारी के आधार पर की गई। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर और कटरा के एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की की मौजूदगी में दुकान की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान दुकान के अंदर प्रीगाबालिन 300 एमजी के कैप्सूल मिले। आरोपी लाइसेंस धारक दीपक कुमार कार्रवाई के दौरान वहां से भाग गया। ड्रग इंस्पेक्टर ने लागू नियमों के अनुसार मेडिकल शॉप को सील कर दिया। यह कार्रवाई दवाओं की अवैध खरीद, बिक्री व वितरण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। पुलिस ने केमिस्टों, दुकानदारों और मेडिकल संस्थानों से अपील की कि वे नियामक नियमों का सख्ती से पालन करें। आम जनता से भी अपील की है कि वे नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें।

Related Posts

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

सीतामढ़ी/सोनबरसा (बिहार)। नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 51वीं बटालियन के जवानों ने…

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

भोपाल (मध्यप्रदेश)। प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़ हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद है। केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी उत्पादों के आयात…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 1 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 5 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 3 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 13 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 11 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी