अग्रसेन अस्पताल में डॉक्टर समेत पांच स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में निजामुद्दीन, दिलशाद गार्डन और कैंसर अस्पताल के अलावा पंजाबी बाग स्थित महाराज अग्रसेन अस्पताल भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुका है। अस्पताल में पिछले तीन दिनों में एक डॉक्टर समेत कुल पांच स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, अस्पताल में कोरोना वायरस मरीज की मौत भी हो गई है। इसके अलावा एक अन्य कोरोना वायरस मरीज को अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस तरह महाराजा अग्रसेन अस्पताल में अभी तक कोरोना संक्रमण के 7 मामले सामने आ चुके हैं। अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर दीपक सिंगला ने बताया कि उनके अस्पताल में एक डॉक्टर एक हाउसकीपिंग स्टाफ एवं तीन नर्स कर्मचारी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं।
दरअसल हरियाणा से आए एक मरीज कोरोना की पुष्टि के बाद अस्पताल प्रशासन में हडक़ंप मच गया। इसके संपर्क में आने वाले लोगों को आइसोलेशन में भेज दिया गया। इसके बाद जब उनका सैम्पल लिया गया तो एक डॉक्टर और तीन नर्स, एक अन्य कर्मचारी को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुईं। सभी संक्रमित और संदिग्धों को आइसोलेशन में रखा गया है। दरअसल, महाराज अग्रसेन अस्पताल से पहले दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में भी डॉक्टर समेत कुल छह स्वास्थ्यकर्मियों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब अग्रसेन में मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है।
हालांकि इधर, दिल्ली में कोरोना के खौफ के बीच अच्छी खबर है। मोहल्ला क्लीनिक के पहले संक्रमित डॉक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती डॉक्टर की दो बार जांच निगेटिव आने के बाद उसे घर भेज दिया है। हालांकि, डॉक्टर की संक्रमित पत्नी और बेटी अभी भी जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही डॉक्टर को अभी 14 दिन तक घर में ही आइसोलेशन में रहना पड़ेगा। दिल्ली में मौजपुर स्थित मोहल्ला क्लीनिक का डॉक्टर दिलशाद गार्डन निवासी एक महिला के संपर्क में आया था। वह सऊदी अरब से आई थी। डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद डॉक्टर की पत्नी और बेटी भी संक्रमित हुए थे। पति और पत्नी दोनों अलग-अलग मोहल्ला क्लीनिक में डॉक्टर हैं। दिलशाद गार्डन वाली महिला मार्च में सऊदी से लौटकर आई थी और उसके संपर्क में आने पर उसके परिवार समेत 10 लोग संक्रमित हो गए थे। रविवार को दिल्ली के अलग अलग अस्पताल से जुड़े चार कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनमें दो सफाईकर्मियों के अलावा दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के दो नर्स कर्मचारी भी शामिल है। कैंसर संस्थान के 19 कर्मचारियों को आइसोलेशन में रखा गया है। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान के दो और नर्सिंग स्टाफ में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इससे पहले एक डॉक्टर सहित चार कर्मचारी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों अधिकारियों के परिजनों एवं इनके संपर्क में आए अन्य लोगों की जांच कर रही है। दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में कार्यरत डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल को बंद करना पड़ा था। इस दौरान पूरे अस्पताल को सेनेटाइज भी किया गया था। दिल्ली राज्य कैंसर अस्पताल में फिलहाल ओपीडी को बंद रखा गया है। साथ ही अस्पताल में भर्ती 48 मरीजों को कोरोना संक्रमण के डर से निजी अस्पताल में भेजा जाएगा।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी