देश में कोरोना के मरीज 4000 पार,109 की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। अब तक कोरोना से 109 लोगों की मौत हो चुकी है और 4067 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना से महाराष्ट्र में मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 24 लोगों की मौत हो गई है। दूसरे स्थान पर तमिलनाडु है जहां 485 लोग संक्रमित हैं तथा तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, दुनियाभर में कोरोना वायरस से 12 लाख से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके अलावा तकरीबन 70 हजार लोगों की जान गई है। देश में कोरोना मरीजों की संख्या चार हजार के पार पहुंच गई है। पिछले 12 घ्ंटों में 490 मामले मिले हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में कोरोना वायरस की वजह से एक मरीज की मौत हो गई। इस तरह राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढक़र 14 हो गई है। रविवार के आंकड़े के अनुसार, केरल में 306 संक्रमित हैं और दो लोगों की मौत हुई है। राजस्थान में 200 लोग संक्रमण के शिकार हैं और वहां किसी की मौत नहीं हुई है। उत्तर प्रदेश में 227 लोग संक्रमित हैं। आंध्र प्रदेश में 161 और कनार्टक में 144 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: एक और चार लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में 269, मध्य प्रदेश में 104 और गुजरात में 105 लोग संक्रमित हैं तथा क्रमश: सात, छह और 10 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में पांच, पश्चिम बंगाल में तीन, केरल, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तर प्रदेश में दो-दो तथा बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए