अनियमितताएं मिलने पर दो मेडिकल स्टोर के लाइसेंस कैंसिल

अजमेर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के औषधि नियंत्रक विभाग ने मसूदा व अजमेर के तोपदड़ा क्षेत्र में संचालित दो मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों ही मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं मिली। जांच के बाद औषधि नियंत्रक विभाग ने दोनों मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैंसिल कर दिया।
सहायक औषधि नियंत्रक ईश्वरसिंह यादव ने बताया कि मसूदा स्थित सलीम मेडिकल एंड जनरल स्टोर का ओमप्रकाश बगडिय़ा ने औचक निरीक्षण किया। यहां जांच में पाया कि बिना फार्मासिस्ट के औषधियों का विक्रय किया जा रहा है। मौके पर कोई विक्रय विवरण भी पेश नहीं किया गया। संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया लेकिन जवाब भी संतोषजनक नहीं दिया गया। इसी कारण सात दिनों तक के लिए मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसी प्रकार अजमेर के तोपदड़ा स्थित शिव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का निरीक्षण मनीष कुमार मोदी ने किया। यहां पर भी दवाओं की बिक्री बिना फार्मासिस्ट के हो रही थी। संचालक ने कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब तक नहीं दिया। इसी कारण मेडिकल स्टोर का पांच दिनों के लिए लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 9 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 18 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत