अपच की दवा जेलुसिल में मिली कमी तो वापस मंगवाया स्टॉक

अम्बाला (बृजेन्द्र मल्होत्रा)। उदर, गैस, अपच की समस्या के निदान के लिए फाइजर के लीडिंग ब्रांड जेलुसिल लिक्विड के प्लांट में सम्भवत: कोई विकार आ गया, जिसके चलते जुलाई 2018 से जनवरी 2019 तक के 7 बैच नंबर 820/191630, 820/191650, 820/191760 जुलाई 2018, 820/191850, अगस्त 2018 820/192550 , 820/192630 नवम्बर 2018, 820/192310 जनवरी 2019 के अंतर्गत बने जेलुसिल लिक्विड के स्टॉक को ऑफिशियल लेटर जारी कर देशभर के प्रत्येक रिटेलर, होलसेलर के स्टॉक में रखी प्रत्येक बोतल को राज्य वितरक के माध्यम से वापस मंगवा लिया है। कारण जानने की कोशिश की तो पत्र पर अंकित सम्पर्क नंबर व फील्ड स्टाफ से जानकारी मिली कि मैनेजमेंट का निर्णय अनुसार स्टॉक वापस मंगवाया गया है। कारण उन्हें भी नहीं पता। लिहाजा सोशल मीडिया पर पत्र वायरल करवा अपने कर्तव्य का निर्वहन कर लिया। स्टॉक वापस आए, न आए उन्हें क्या, कुछ जागरूक दवा व्यवसाइयों ने तो स्टॉक जैसे-तैसे वापस किया, लेकिन देशभर के 90 फीसदी दवा व्यवसाइयों को इस पत्र की जानकारी ही नहीं है। बस वे इतना ही बताते हैं कि कम्पनी से नहीं आ रहा या खत्म हो गया है।

Related Posts

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

कुल्लू (हिमाचल प्रदेश)। क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस मिला है। अब एक रक्तदाता से चार मरीजों को मदद मिल सकेगी। रक्त के अलग-अलग घटकों को…

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

मोतिहारी (बिहार)। सदर अस्पताल में महिलाओं के प्रसव से जुड़ी स्वास्थ्य सेवा व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। अब तक प्रसूता वार्ड, डिलीवरी रूम और महिला वार्डों में मुख्य रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 4 views
सदर अस्पताल में पुरुष जीएनएम कराएंगे महिलाओं की डिलीवरी

नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 5 views
नशीली दवा की आशंका पर संपत्ति स्थायी रूप से सील नहीं कर सकते

नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
नशीली दवा की अवैध सप्लाई के रैकेट का भंडाफोड़, 4 अरेस्ट

वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 6 views
वेट लॉस की दवाओं से आई स्ट्रोक का खतरा : एफडीए

गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़

  • By Desk
  • November 10, 2026
  • 11 views
गर्भवती महिला की मौत के बाद भडक़े परिजन, अस्पताल में तोडफ़ोड़